राजीव भट्टाचार्य को असम विधानसभा के सचिव की जिम्मेदारी, दल-संगठनों की ओर से बधाई - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राजीव भट्टाचार्य को असम विधानसभा के सचिव की जिम्मेदारी, दल-संगठनों की ओर से बधाई

 


गुवाहाटी, असम विधानसभा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने एक आदेश के माध्यम से विधानसभा के अतिरिक्त सचिव राजीव भट्टाचार्य को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी। भट्टाचार्य ने कल ही विधानसभा के सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया।

कुशल प्रशासनिक अधिकारी राजीव भट्टाचार्य के विधानसभा के सचिव पद पर नियुक्त होने पर बहुभाषिक साहित्य मंच, असम (संक्षेप में बहुबाक) के प्रधान संपादक दीपक शर्मा, विष्णुप्रिया मणिपुरी साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मींद्र सिंह, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, गुवाहाटी जिला समिति के अध्यक्ष निशुति मजूमदार, असम साहित्य सभा के पूर्व कोषाध्यक्ष किशोर कुमार जैन, असम शिशु साहित्य समाज के अध्यक्ष प्रदीप नारायण भट्ट, वैदिक-वैष्णव महासभा, गुवाहाटी जिला समिति के सचिव मिनू नाथ तथा परागज्योति प्रकाशन सहित विभिन्न दलों और संगठनों ने एक स्वर में बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें