रोहा कटहगुडी में पशु चिकित्सा शिविर संपन्न, पशुओं के लिए नि:शुल्क दवाईयां वितरण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा कटहगुडी में पशु चिकित्सा शिविर संपन्न, पशुओं के लिए नि:शुल्क दवाईयां वितरण



सोयल खेतान रोहा


रोहा कटहगुडी में पशु चिकित्सा शिविर संपन्न होने के साथ ही मवेशी सहित सैकड़ों पशुओं के लिए नि:शुल्क दवाईयां वितरण कर परामर्श प्रदान किया गया।

    रोहा कटहगुडी पंचराम डेका सामुहिक मंच में आज राज्य सरकार की स्वअग्राधिकार पूँजी के अधीन तथा रोहा पशु चिकित्सालय के तत्वावधान और नौगांव जिला पशु चिकित्सा कार्यालय के सहयोग में आयोजित पशु चिकित्सा शिविर में तिवा स्वायत्त परिषद के कार्यवाही सदस्य सोरुज कोंवर, रनथली गांव पंचायत अध्यक्ष पार्थप्रतिम कोंवर, विशिष्ट समाजकर्मी तथा शिक्षक लखी प्रसाद डेका, खराराजा गमन कोंवर, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ राम नारायण वरुबा, महकमा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेन केउँट, रोहा पशु चिकित्सालय के पशु चिकित्सक डॉ परी वरुबा, भ्राम्यमान पशु चिकित्सक डॉ विश्वजीत दास क्षेत्र सहायक पल्लव बरदलै, रिद्धी मान बोरा सह क्षेत्र काफी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों कि उपस्थिति आयोजित सभा में विशिष्ट पशु पालक डॉ अनंत कुमार बोरा, उदीयमान चित्र पाटर का विशेष अभिनंदन किया गया। साथ ही शिविर में आधार सिडिंग प्राय 20और 2सौ मवेशी, भैंस,बकरीयों का स्वास्थ्य परिक्षा कर नि:शुल्क दवाईयां वितरण किया गया।

   शिविर आयोजन में रक्तिमा हाजरीका, रुपाली कोंवर ने विशेष सहायता करने के साथ ही तिवा स्वायत्त परिषद के कार्यवाही सदस्य सुरुज कोंवर दक्ष मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा की प्रशंसा करते हुवे कहा की उद्यमिता योजना के तहत हमारे पिछड़े क्षेत्र के किसान काफी उपकृत हुवे है और समाजकर्मी लखी प्रसाद डेका ने कहा की पशुपालन के जरिए अपने जीवन जीविका में काफी सहायक होगा और ईस क्षेत्र सभी आग्रह के साथ काम करने पर निश्चय सफल होगें।जिला पशु चिकित्सक डॉ राम नारायण वरुबा के संचालन में आयोजित सभा में महकमा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेन केउँट और विशिष्ट पशु पालक अनंत बोरा ने भी सभा को सम्बोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें