लखीमपुर, आगामी 4 मई को होने वाली विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर लखीमपुर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। आज जिला आयुक्त कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला आयुक्त आदित्य विक्रम यादव और पुलिस अधीक्षक गुणेंद्र डेका ने तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।
जिला आयुक्त ने बताया कि जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 6 काउंटिंग हॉल बनाए गए हैं। प्रत्येक हॉल में 14-14 टेबल की व्यवस्था की गई है, जबकि ढकुवाखाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 7 टेबल लगाए गए हैं।
मतगणना का समय:
सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी
सुबह 8:30 बजे से EVM के वोटों की गिनती शुरू होगी
इस पूरी प्रक्रिया के लिए करीब 500 कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:
मतगणना केंद्रों पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। केंद्रीय सशस्त्र बल, सिविल डिफेंस और लगभग 300 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
नई व्यवस्था:
इस बार पहचान पत्र के लिए QR कोड सिस्टम लागू किया गया है, जिससे सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ेगी।
नतीजों का समय:
प्रशासन के अनुसार, दोपहर 2:30 बजे तक मतगणना पूरी कर ली जाएगी और शाम 7 से 7:30 बजे के बीच विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
मीडिया कवरेज के लिए जिले के 38 पत्रकारों को चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत पहचान पत्र जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि इस मतगणना में जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों के कुल 24 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें