गुवाहाटी, नारायण नगर स्थित शिशु निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को रंगाली बिहू के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों तथा गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत गान के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। विद्यालय के सचिव प्रदीप कुमार जैन द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर “श्री मयी अखमी” गीत प्रस्तुत कर ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
अपने संबोधन में सचिव श्री जैन ने सभी को बिहू की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती रीना भौमिक ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। कनिष्ठ विद्यार्थियों ने पारंपरिक बिहू नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं अन्य विद्यार्थियों ने रंगाली बिहू के महत्व को दर्शाते हुए धार्मिक आचार-अनुष्ठानों पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
विद्यार्थियों ने ढोल, पेपा और अन्य पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के साथ बिहू गीत और नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। शिक्षकों ने भी बिहू गीत और नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव में चार चांद लगा दिए।
प्रधानाचार्य श्रीमती सरवरी दास ने बताया कि कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं राज्य गीत के साथ किया गया। पूरे आयोजन ने असम की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और बिहू के उत्साह को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें