मा.यु.म नगांव शाखा के शपथग्रहण के साथ नई कार्यकारिणी का गठन, गौतम मुंदङा बने अध्यक्ष - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मा.यु.म नगांव शाखा के शपथग्रहण के साथ नई कार्यकारिणी का गठन, गौतम मुंदङा बने अध्यक्ष



पूजा माहेश्वरी

 

नगांव, मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा का शपथग्रहण समारोह एंव नई कार्यकारिणी समिति का गठन नवनियुक्त अध्यक्ष गौतम मुंदङा के नेतृत्व मे संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के आरंभ मे सर्वप्रथम अध्यक्ष विनायक अग्रवाल, सचिव दिव्या वर्मा, मुख्य अतिथि अमित चांडक, पेट्रोन जगदीश प्रसाद लोहिया, सलाहकार संजय गाडोदिया को मंचासीन करवा कर सभी अतिथियो का दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया। मंचासीन मुख्य अतिथि मा.यु.म के मंडलीय (ई) उपाध्यक्ष अमित चांडक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। तत्पश्चात सभी ने खङे होकर जातीय गीत का गायन किया। मंच संचालन युवा पत्रकार पूजा माहेश्वरी ने किया। अध्यक्ष विनायक अग्रवाल के स्वागत भाषण के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष गौतम मुंदङा को मंच पर आमंत्रित कर मुख्य अतिथि अमित चांडक ने शपथग्रहण करवाई तथा उनका मा.यु.म की ओर से व अन्य संस्थाओ की ओर से स्वागत किया गया। तत्पश्चात श्री चांडक ने सचिव पंकज गाड़ोदिया व सह सचिव द्वय यश तोदी व स्मृति भङेच, उपाध्यक्ष द्वय रजत केजरीवाल व स्वाति तोदी को शपथ दिलाई। अन्य पदाधिकारीयो व सदस्यो को विशिष्ट जनो ने शपथ ग्रहण करवाई। समारोह मे नवनियुक्त अध्यक्ष गौतम मुंदङा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और अपनी भावी विकास योजनाओ पर प्रकाश डाला। समारोह मे उपस्थित रतन कुमार बगङीया ने व मुख्य अतिथि ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। समारोह मे मा.यु.म के पेट्रोन राजेन्द्र प्रसाद मुंदङा, महेंद्र कर्वा उपस्थित थे। पत्रकार अजित माहेश्वरी व युवा पत्रकार पूजा माहेश्वरी का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। मा.यु.म नगांव शाखा के पूर्व अध्यक्ष विवेक तोदी, नितिन मुंदङा, विनीत तोदी, पूर्व सचिव चाहत पोद्दार, मा.यु.म शिखर शाखा के पूर्व अध्यक्ष बंकट जोगानी, मा.यु.म समृद्धि शाखा की अध्यक्ष स्वेता ढाढरिया, पूर्व अध्यक्ष रीकू गिदडा, राजस्थानी युवक संघ के अध्यक्ष झूमरमल दुग्गड सहित अन्य संस्थाओ के पदाधिकारीगण व समाज बंधुगण उपस्थित थे। समारोह मे धन्यवाद ज्ञापन मंच संचालक पूजा माहेश्वरी ने किया। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें