होजाई में भाजपा के प्रत्याशी शिलादित्य देव की प्रचंड जीत से उत्साह का माहौल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

होजाई में भाजपा के प्रत्याशी शिलादित्य देव की प्रचंड जीत से उत्साह का माहौल

 


शिलादित्य देव ने जनता जनार्दन को दिया जीत का श्रेय, जीत के 24 घंटे के अंदर देव एक्शन मूड में


रमेश मुन्दड़ा 

होजाई: होजाई विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिलादित्य देव ने गुरुवार हुए चुनावी नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी झिल्ली चौधुरी को 66,701 वोटों के बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। रिजल्ट आने के बाद जश्न का माहौल पूरे होजाई शहर में देखने को मिला, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखों की गड़गड़ाहट के बीच जिला मुख्यालय श्रीमंत शंकरदेव नगर से लेकर शहर के विभिन्न हिस्सों में विजय रैली निकाली। चुनाव की जीत के महज 24 घंटे के अंदर ही शिलादित्य देव ने “एक्शन मूड” का संकेत देते हुए टोंगिया क्षेत्र में अवैध कब्जे के खिलाफ एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि टोंगिया इलाके में अवैध रूप से मंदिर, सत्र और नामघर की जमीन पर कब्जा जमाए बैठे धार्मिक संख्यालघु समुदाय के खिलाफ उच्छेद अभियान चलाया जाएगा। 


शिलादित्य देव ने आगे कहा कि उच्छेद की चिंता से टोंगिया के कुछ संख्यालघु मतदाताओं ने उन्हें जीत दिलाने में भूमिका निभाई है, लेकिन यदि उन्हें उच्छेद से डर लगता है तो वे गलत धारणा में हैं।

 

इसके साथ‑साथ उन्होंने जनता जनार्दन का आभार जताते हुए कहा कि इसी अटूट भरोसे और विश्वास के कारण उन्होंने इतनी प्रचंड जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि जनता के भरोसे को ध्यान में रखकर वे आगे के दिनों में होजाई विधानसभा का सर्वांगीण विकास करने पर ध्यान देंगे, नए प्रोजेक्ट और विकासमूलक योजनाएं लाएंगे और विशेषकर राजागांव और एक नंबर काकी जैसे नए अंचलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


शिलादित्य देव ने साफ किया कि वे केवल वादा नहीं करेंगे, बल्कि जमीन पर काम करके होजाई को आगे बढ़ाने की कोशिश में लगातार जुटे रहेंगे। दूसरी तरफ होजाई के लोगों में काफी उत्साह है और उन्हें पूर्ण भरोसा है कि शिलादित्य देव के नेतृत्व में होजाई विधानसभा क्षेत्र असम में अपनी एक अलग पहचान बनाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें