रमेश मुन्दड़ा
होजाई: जिले की तीनों विधानसभा समष्टि में से दो में भाजपा ने फिर से अपना परचम लहराया और एक एआईयूडीएफ के खाते में ही रही। 63 नं होजाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के शिलादित्य देव ने 1,44,361 मतों से विजय हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेश की झिल्ली चौधरी को 77,660 मत हासिल हुए। 62 नं बिन्नाकांडी विधानसभा क्षेत्र में एआईयूडीएफ के सुप्रीमो मौलाना बदरुद्दी अजमल ने रिकॉर्ड तोड़ 1,17,549 मतों से विजय हासिल की वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एजेपी के रिजऊल करीम चौधरी को 82,793 मत मिले। 64 नं लामडिंग विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के शिबू मिश्रा ने हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार जीत हासिल कर अपनी सीट को सुरक्षित रखा। उन्हें इस बार 1,15,330 मत हासिल हुए, वही उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के स्वपन कर को 94,736 मत हासिल हुए। होजाई व लामडिंग में भाजपा खेमे में काफी खुशी की लहर है वहीं बिन्नाकांडी में एआईयूडीएफ के समर्थकों में उत्साह का माहौल है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें