लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड" की कार्यकारिणी एवं सामान्य सभा सफलतापूर्वक सम्पन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड" की कार्यकारिणी एवं सामान्य सभा सफलतापूर्वक सम्पन्न

 


सेवा गतिविधियों एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजिट की रूपरेखा हुई तय


रिकॉर्ड उपस्थिति के साथ उत्साहपूर्ण रही गुवाहाटी प्राइड लायंस क्लब की सभा


गुवाहाटी: "लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी प्राइड" की कार्यकारिणी एवं सामान्य सभा क्लब के संस्थापक अध्यक्ष अनुप कुमार जाजोदिया की अध्यक्षता में 15 मई को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में 25 सदस्यों की रिकॉर्ड उपस्थिति रही। सभा के दौरान उत्साहपूर्ण चर्चा, महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय एवं आगामी सेवा परियोजनाओं की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।


बैठक के प्रारम्भ में विश्व शांति, तथा सुनील अग्रवाल एवं सुनिधि अग्रवाल के बहनोई एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-इलेक्ट मनोज भजनका के पिता की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु एक मिनट का मौन रखा गया।


बैठक की प्रमुख उपलब्धियों में से एक "लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी स्मार्ट सिटी" के साथ संयुक्त रूप से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजिट आयोजित करने का सर्वसम्मत निर्णय रहा। कार्यक्रम की चेयरपर्सन चित्रा भार्तिया को नियुक्त किया गया। यह विजिट रविवार, 24 मई 2026 को आयोजित होगी, जिसमें कई सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है ताकि यह आयोजन यादगार एवं प्रभावशाली बन सके।


क्लब ने डिस्ट्रिक्ट हाट बाजार में भी सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के साथ उत्साहपूर्वक हिस्सा लेने का निर्णय लिया।


बैठक में संस्थापक अध्यक्ष अनुप कुमार जाजोदिया ने अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण सप्ताह कार्यक्रम की भव्य सफलता हेतु कार्यक्रम चेयरपर्सन अनिल अग्रवाल को बधाई एवं शुभ-कामनाएँ दीं। यह कार्यक्रम "लायंस क्लब ऑफ गौहाटी ग्रेटर", "लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी लाइफ", "लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी परवरिश" एवं "लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी स्मार्ट सिटी" के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था।


ऑनलाइन बिहू नृत्य प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु शिल्पा नाहटा एवं सोनिया अग्रवाल की विशेष सराहना की गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजिट कार्यक्रम के दौरान प्रदान करने का निर्णय लिया गया।


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हाल ही में घोषित कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले क्लब सदस्यों के बच्चों को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर विजिट कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।


सोनिया अग्रवाल एवं उत्तम अग्रवाल की भी विशेष प्रशंसा की गई, जिन्होंने रवीन्द्र विद्या निकेतन एल.पी. स्कूल में क्लब की स्थायी परियोजना के अंतर्गत स्थापित वाटर फिल्टर को प्रायोजित किया।


संस्थापक अध्यक्ष ने सभी सदस्यों, विशेषकर क्लब प्रतिनिधियों, को डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस एवं मल्टीपल कन्वेंशन में सक्रिय सहभागिता हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस के दौरान क्लब की समाचार पत्रिका “प्राइड संवाद” के तृतीय अंक का विमोचन द्वितीय अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।


बैठक की कार्यवाही के दौरान सुनिधि अग्रवाल ने सचिवीय दायित्वों का सफल निर्वहन किया।


क्लब द्वारा निकट भविष्य में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया, जो क्लब की निरंतर सेवा गतिविधियों का हिस्सा होगा।


बैठक के दौरान "आर्ट ऑफ लिविंग" के ‘हैप्पीनेस प्रोग्राम’ पर मीनाक्षी सक्सेना माथुर एवं मोहिनीश विश्वकर्मा द्वारा एक प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक परिचयात्मक सत्र प्रस्तुत किया गया, जिसकी सभी सदस्यों ने अत्यंत सराहना की।


अंत में सौहार्दपूर्ण फेलोशिप डिनर एवं आपसी भाईचारे के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें