गुवाहाटी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पूर्वोत्तर और पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 10 मई को फैंसी बाजार लाचित घाट में आयोजित होने वाले हेपाहर रंगाली बिहु सम्मेलन की तैयारी को लेकर माछखुवा आईटीए सेंटर में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बिहू समिति के अध्यक्ष डॉक्टर हितेश बरुवा ने की। इस अवसर पर बिहू समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश काबरा, महासचिव अधिवक्ता विजन महाजन, उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल, रमेश कुमार चांडक, बिहू प्रशिक्षक डॉक्टर द्विजेन दास, समाजसेवी शंकर लाल गोयंका, एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री कमल नयन, केंद्रीय कार्य समिति के सदस्य होराल्ड मोहन उपस्थित थे।सभा में जानकारी दी गई कि इस बिहू सम्मेलन 15 से अधिक दल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विजेता बिहू नृत्य दल को पुर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के सौजन्य से प्रथम पुरस्कार के रूप में 51000, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 31000 और तृतीय पुरस्कार के रूप में 21000 रूपया पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में कई विशिष्ट व्यक्तियों की उपस्थिति का आश्वासन भी मिला है। प्रातः ध्वजारोहण के पश्चात असम श्रेष्ठ बिहूवती 2026 प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शाम को उन्मुक्त सत्र और दो हजार बिहू नृत्यांगनाओं द्वारा बिहू नृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा। इस सभा में मारवाड़ी सम्मेलन की गुवाहाटी शाखा, कामरूप शाखा, महिला शाखा और मेट्रो शाखा के सदस्यों के अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई विद्यार्थी उपस्थित थे।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें