मारवाड़ी युवा मंच के समर्पित कार्यकर्ता मधुसूदन कोंकणी पंचतत्व में विलीन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी युवा मंच के समर्पित कार्यकर्ता मधुसूदन कोंकणी पंचतत्व में विलीन

 


डेरगांव, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य मधुसूदन कंकानी का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से सम्पूर्ण मंच परिवार शोकाकुल है।


गत 19 अप्रैल को देरगांव शहर में हुई एक बाइक दुर्घटना के पश्चात उन्हें जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनके ब्रेन की सर्जरी हुई तथा वे निरंतर वेंटिलेटर पर थे। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति में प्रतिदिन सुधार हो रहा था, किन्तु 9 मई 2026 को अचानक दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया।


गौरतलब है कि मधुसूदन कंकाणी युवा मंच के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता थे। उन्होंने शाखा स्तर पर विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दीं तथा प्रांतीय स्तर पर भी कई बार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। मंच में उन्हें इंडोर गेम्स के उत्कृष्ट मैनेजमेंट के लिए विशेष रूप से जाना जाता था। उनका सरल स्वभाव, मधुर वाणी एवं सभी के प्रति आत्मीय व्यवहार उन्हें सबका प्रिय बनाता था।


उनके निधन से न केवल मंच परिवार बल्कि समाज की विभिन्न संस्थाओं में भी शोक की लहर व्याप्त है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे इस दुःख की घड़ी में पूरे परिवार को संबल प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।


स्वर्गीय मधुसूदन अपने पीछे धर्मपत्नी श्रीमती मोनिका कोंकणी एवं एक पुत्र को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार १० मई को सायं ४ बजे हुआ। उससे पूर्व उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी गई जिसमें युवा मंच के २२ शाखाओं के पदाधिकारी एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के प्रायः सभी बोर्ड सदस्य दिखाई पड़े। अन्य समाज के विभिन्न संगठन के सदस्यों ने भी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी। करीब ६०० लोगों ने उन्हें अंतिम समय में विदाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें