मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद बटद्रवा थान में दर्शन करने पहुंचे हिमंत विश्व शर्मा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद बटद्रवा थान में दर्शन करने पहुंचे हिमंत विश्व शर्मा



पूजा माहेश्वरी 

नगांव, लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद असम के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक, महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की पवित्र जन्मस्थली श्रीश्री बटद्रवा थान में शुक्रवार को हिमंत विश्व शर्मा पहुंचे और श्रद्धापूर्वक दर्शन किए । इस ऐतिहासिक तीर्थस्थल का दर्शन कर मुख्यमंत्री ने गहरी संतुष्टि व्यक्त की। धाम दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री ने बटद्रवा थान प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ एक समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक में उन्होंने पवित्र धाम में वर्तमान में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा प्रस्तावित नई विकास योजनाओं की भी समीक्षा की। इसके अतिरिक्त, श्रीश्री शंकरदेव आविर्भाव क्षेत्र में चल रहे विभिन्न परियोजनाओं के कार्यों का भी जायजा लिया। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मोरीगांव के विधायक रमाकांत देउरी तथा नगांव के जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास, बटद्रवा थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं नरुवा सत्र के सत्राधिकार अम्लान ज्योति देव गोस्वामी, प्रबंधन समिति के महासचिव लाचित बरदलै सहित समिति के अन्य सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सत्र के सभागार में थान की ओर से तथा विभिन्न संगठनों एवं व्यक्तियों द्वारा मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें