रोहा शाखा के आतिथ्य में नौगांव जिला समिति की वर्द्धित कार्यनिर्वाहक सभा संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा शाखा के आतिथ्य में नौगांव जिला समिति की वर्द्धित कार्यनिर्वाहक सभा संपन्न



सोयल खेतान, रोहा


असमीया भाषा का शुद्ध व्यवहार, प्रचार प्रसार और लोककथा, लोकगीत, संस्कृतिक को संग्रह को एकत्रित कर ग्रंथ प्रकाशित करने सहित कई प्रस्ताव गृहीत।

असम साहित्य सभा के नौगांव जिला साहित्य सभा के अंतर्गत रोहा शाखा साहित्य सभा के आतिथ्य में जिला समिति की वर्द्धित कार्यनिर्वाहक सभा संपन्न हुई और प्रस्ताव सभा में पारित किये गये।

    रोहा शाखा साहित्य सभा के आतिथ्य में आज रोहा क्रीड़ा संघ के प्रेक्षागृह में आयोजित नौगांव जिला साहित्य सभा की वर्द्धित कार्यनिर्वाहक सभा का शुभारंभ प्रात:शाखा अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार मशरंग द्वारा झंडारोहण, सलाहकार विनोबा राजवंशी ने द्वीप प्रज्वलन और स्मृति तर्पण सांस्कृतिक सचिव विमान गांवखोबा ने करने के साथ ही शुधाकंठ डॉ भुपेन हाजरिका और हार्टथ्रुब जुबिन गर्ग के प्रतिचित्र के समक्ष क्रमशः शाखा उपाध्यक्ष ध्रुव पातर और सलाहकार सुभाष देवरी ने द्वीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन स्मरण किया।

   तत्पश्चात महिलाओं द्वारा समवेत संगीत परिवेशन के पस्चात नौगांव जिला साहित्य सभा के अध्यक्ष तथा विशिष्ट शिक्षाविद शरत बरकटकी की अध्यक्षता और रोहा शाखा साहित्य सभा के सचिव लखी प्रसाद डेका के संचालन में आयोजित जिला वर्द्धित कार्यनिर्वाहक सभा में विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श करने के साथ ही सभा में नौगांव जिला के लोककथा, लोकगीत, प्रवाद, प्रवसन, संस्कृतिक एतिज्य का संग्रह और अंतर्भूर्त कर एक ग्रंथ प्रकाशित करने, असमिया भाषा का शुद्ध व्यवहार के विषय पर विचार विमर्श करने के साथ ही असमिया भाषा का शुद्ध प्रयोग, वानान, सचेतना और भाषा मर्यादा रक्षा, जो शाखा समुह कोई भी कार्यसूची पालन नही किया उन शाखाओं को निष्क्रिय के तौर घोषना करने,एक सृजनशील, गनमुखी साहित्य आंदोलन प्रारंभ करने साथ ही सभा में असम में हमेशा राज्यिक भाषा असमीया भाषा ही होकर रहेगी ईसको लेकर संविधान संशोधन और संविधान रक्षाकवच के तौर पर पदक्षेप लेने के लिए केंद्रीय और राज्य सरकार से आग्रह के प्रस्ताव लेने के साथ ही कई प्रस्ताव गृहीत किया। सभा में असम साहित्य सभा के उपाध्यक्ष पदूम राजखोबा,केंद्रीय कार्यनिर्वाहक सदस्य थगित महंत, जिला साहित्य सभा के सचिव राजीव राजरीका, पूर्व सचिव रतिमोहन नाथ, सह सचिव मृगांक बोरा, सलाहकार देव कुमार बोरा, एतिज्य संरक्षण समिति उपाध्यक्ष सूरजीत गोस्वामी, कार्यवाही सदस्य त्रिदिव लस्कर, मातृ भाषा प्रयोग उपसमिति कार्यकारी अध्यक्ष श्यामंत दास सहित जिला साहित्य सभा, रोहा शाखा साहित्य सभा के प्रतिनिधि सहित जिला और रोहा शाखा के विभिन्न उप समितियों के अध्यक्ष, सचिव,सदस्य, सदस्या और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें