असम की नन्ही प्रतिभा हनिशा पोद्दार ने बनाया अनोखा राज्य रिकॉर्ड - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम की नन्ही प्रतिभा हनिशा पोद्दार ने बनाया अनोखा राज्य रिकॉर्ड



असम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में गुवाहाटी की बाल प्रतिभा हनिशा पोद्दार ने अपनी अद्भुत कला और संतुलन क्षमता से एक अनोखा राज्य रिकॉर्ड अपने नाम किया है। हनिशा पोद्दार, जिनका जन्म 15 सितंबर 2017 को हुआ, वर्तमान में सरला बिड़ला ज्ञान ज्योति की कक्षा 11 की छात्रा हैं। वह गुवाहाटी निवासी शाक्षी पोद्दार और निकेश पोद्दार की पुत्री हैं।

हनिशा ने आंखों पर पट्टी बांधकर दो हुला हूप्स के साथ 90 सेकंड तक बेहतरीन ताल और संतुलन में डांस प्रस्तुत कर एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा उन्होंने मात्र 6 सेकंड में अपने घुटने पर 20 हुला हूप्स घुमाकर एक और अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया। यह उपलब्धि पहली बार दर्ज की गई है।

यह रिकॉर्ड 1 फरवरी 2026 को उनके गुवाहाटी स्थित निवास पर बनाया गया। असम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हनिशा ने संतुलन, समन्वय और लय का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।

उनकी इस विशेष उपलब्धि के सम्मान में हनिशा पोद्दार का नाम स्टेट रिकॉर्ड्स श्रेणी में गर्व के साथ शामिल किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें