रमेश मुन्दड़ा
होजाई: ठाकुर बाड़ी रोड स्थित श्री शनि मंदिर में आगामी शनिवार, 16 मई 2026 को श्री शनि जयंती का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया जाएगा। श्री शनि देव की असीम कृपा से हर वर्ष की तरह इस बार भी यह पावन उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि भक्तगण प्रातः 5 बजे से शांतिपाठ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद सुबह 8 से 10 बजे तक श्री शनि देव का महास्नान और सरसों तेल से तैलाभिषेक होगा। दोपहर 12 बजे तक पाठ संपन्न होगा, जबकि शाम 4 बजे श्री शनि चालीसा, 6:30 बजे महाआरती, पुष्पांजलि एवं प्रसाद वितरण, तथा 7 बजे से भजन कीर्तन आयोजित होंगे।
श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इस अवसर पर सादर उपस्थित होकर शनि देव की कृपा प्राप्त करें। आयोजन स्थानीय भक्त समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें