रोहा-दिन दिहाडी कर परिवार का लालन पोषण करने वाले के पुत्र को मिलि अग्निवीर की नौकरी, आनंदित पितृ मातृ और परिजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा-दिन दिहाडी कर परिवार का लालन पोषण करने वाले के पुत्र को मिलि अग्निवीर की नौकरी, आनंदित पितृ मातृ और परिजन

 


दिन दिहाडी कर परिवार का लालन पोषण करने वाले रोहा कटहगुडी के जूवत और रीना देवरी के पुत्र राहुल देवरी को अग्निवीर की नौकरी मिलने पर परिवालों में खुशी की लहर व्याप्त है।

     दिन दिहाडी कर परिवार का लालन पोषण करने वाले पितृ मातृ के मुख में खुशी की लहर और आँखों में खुशी के आँसु देखने को मिलि और यह खुशी पितृ मातृ को दी है पुत्र ने।जिहाँ दिन दिहाडी कर आर्थिक तंगी का सामना कर परिवार का लालन पोषण करने वाले रोहा कटहगुडी के जुवत और रीना देवरी के पुत्र राहुल देवरी को अग्निवीर की नौकरी प्राप्त होने पर पितृ मातृ सहित परिवार में खुशी छाने के साथ ही आनंदित है पितृ मातृ और राहुल के परिजन।

    पितृ मातृ ने आँखों से खुशी के आँसु बहाते हुवे कहा की हम दोनों दिन दिहाडी कर आर्थिक तंगी के चलते अति कष्ट से अपने दो पुत्र को पढाया लिखाया और आज पुत्र को अग्निवीर की नौकरी प्राप्त होने पर हमारी मेहनत सार्थक हुई है और इसके लिए हम सरकार को तहदिल से धन्यवाद देते है।साथ ही राहुल ने नौकरी प्राप्त होने पर खुशी जाहिर करते हुवे सरकार को धन्यवाद देते हुवे कहा की मेरे पितृ मातृ दिन दिहाडी कर परिवार का लालन पोषण करने के साथ ही हमें पढाया लिखाया और मैं भी पढाई लिखाई के साथ एक दोकान में काम कर पिता माता की थोडी सहायता करता था और आज मुझे नौकरी मिलने पर पिता माता के चहरे पर खुशी दिखने पर मुझे काफी खुशी हुई है।

   साथ ही राहुल के नौकरी की खबर प्राप्त होने पर मास, केंद्रीय समिति के कार्यकारी अध्यक्ष लखी प्रसाद डेका और रोहा आसु अध्यक्ष संजय कुमार काकोति उपस्थित हो राहुल को सेलेंग उढाकर अभिनंदन कर बधाईयां दी। राहुल को नौकरी मिलने पर परिवार सहित स्थानीय लोगों में खुशी की लहर व्याप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें