रोटरी क्लब ऑफ गुवाहाटी मेट्रो एवं असम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 10 जून को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोटरी क्लब ऑफ गुवाहाटी मेट्रो एवं असम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 10 जून को



गुवाहाटी, रोटरी क्लब ऑफ गुवाहाटी मेट्रो (आर.आई.डी. 3240) एवं असम माहेश्वरी सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, 10 जून 2026 को माहेश्वरी भवन, छत्रीबाड़ी, गुवाहाटी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।शिविर प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 2:30 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर अनुभवी चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच निःशुल्क की जाएगी। साथ ही नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आंखों की जांच भी की जाएगी।


परियोजना संयोजक रोटेरियन अरुण शर्मा ने बताया कि यह शिविर विशेष रूप से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को इस शिविर की जानकारी दें तथा उन्हें इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।


रोटरी क्लब ऑफ गुवाहाटी मेट्रो के अध्यक्ष रोटेरियन रवि शंकर दत्ता ने कहा कि “स्वस्थ समाज, सशक्त समाज” की भावना के साथ क्लब निरंतर जनसेवा एवं स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न प्रकल्पों का संचालन करता रहा है। यह शिविर भी उसी सेवा भावना का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।


आयोजकों ने सभी गणमान्य नागरिकों एवं शहरवासियों से शिविर में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का सादर अनुरोध किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें