मेधावी छात्र सम्मान एवं छात्रवृत्ति समारोह आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मेधावी छात्र सम्मान एवं छात्रवृत्ति समारोह आयोजित

 


सहयोग के जरिये सिलिगुड़ी व नॉर्थ बंगाल के ब्राह्मणों सशक्त बनाना अष्टलक्ष्मी का लक्ष्य : चंद्र प्रकाश शर्मा


सिलीगुड़ी, अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन, सिलीगुड़ी के तत्वावधान में रविवार को मेधावी छात्र सम्मान एवं छात्रवृत्ति प्रदान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक चंद्र प्रकाश शर्मा ने समाज में शिक्षा, संगठन और सामाजिक समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली राशि प्रतीकात्मक है, जिसका उद्देश्य उन्हें समाज से जोड़ना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय स्थापित कर श्रम, समय और संसाधनों का सदुपयोग करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। साथ ही उन्होंने सिलीगुड़ी एवं उत्तर बंगाल के लोगों से स्थानीय उत्पादों और उद्यमों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि इस दिशा में अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन हरसंभव सहयोग करेगा।


कार्यक्रम का शुभारंभ विजय शर्मा द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज तेतरवाल ने स्वागत भाषण दिया, जबकि पूर्वोत्तर के प्रांतीय अध्यक्ष अनूप शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। बंगाल एवं सिक्किम के प्रभारी शिवकुमार पीपलवा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज तेतरवाल की नई टीम का समाज से परिचय कराया गया तथा सभी से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन का आग्रह किया गया। नई कार्यकारिणी में विमल शर्मा एवं मनोज भारद्वाज को उपाध्यक्ष, देवेश शर्मा को महामंत्री, अनिल सारस्वत एवं पंकज शर्मा को संयुक्त मंत्री, मोहित कांकड़ा को कोषाध्यक्ष तथा श्याम सुंदर काकड़ा, सीताराम चोटिया और भोलाराम शर्मा को संरक्षक नियुक्त किया गया।


मंच पर महिला समिति की अध्यक्ष प्रेमलता शर्मा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष राजकुमार तिवाड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश शर्मा, संरक्षक शिव भगवान शर्मा नवहाल, जितेंद्र शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, तिनसुकिया शाखा के अध्यक्ष शंकर शर्मा तथा उमाशंकर शर्मा सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला समिति की मंत्री सोनू शर्मा, कोषाध्यक्ष ललिता शर्मा, प्रभा देवी शर्मा, वीणा तेतरवाल एवं सुधा शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ समाजबंधुओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया। समारोह के दौरान विभिन्न श्रेणियों के विद्यार्थियों तथा एमबीबीएस में सफलता प्राप्त करने पर डॉ. आकांक्षा शर्मा को भी प्रोत्साहन राशि एवं छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें