असम मंत्रिमंडल का विस्तार कल, 12 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम मंत्रिमंडल का विस्तार कल, 12 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

गुवाहाटी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने आज घोषणा की कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 12 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह 5 जून 2026 को दोपहर 12:45 बजे आयोजित होगा, जिसमें सभी नव-नियुक्त मंत्री असम सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।


मुख्यमंत्री द्वारा जारी जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण करने वाले विधायकों में निम्नलिखित नाम शामिल हैं—


- अश्विनी राय सरकार

- अशोक सिंघल

- बिमल बोरा

- बिस्वजीत डायमरी

- जयंत मल्लबरुआ

- कौशिक राय

- केशब महंत

- कृष्णेंदु पॉल

- श्रीमती नीलिमा देवी

- पीयूष हजारिका

- डॉ. रणोज पेगु

- सुशांत बोरगोहाईं


राजनीतिक हलकों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर काफी उत्सुकता है। शपथ ग्रहण के बाद विभिन्न मंत्रियों के विभागों की भी घोषणा किए जाने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें