सोयल खेतान, रोहा
रोहा निवासी तथा शिशु साहित्यिक विनू लस्कर ठाकुरीया को शिशु शिक्षा साहित्य अवार्ड 2026 प्रदान करने पर खुशी की लहर व्याप्त है।
राष्ट्रीय शिक्षिका पुरस्कार प्राप्त, लेखक, शिशु साहित्यिक, असम साहित्य सभा आकाश उप समिति की कार्यकारी अध्यक्षा, रोहा सुर्यवती शाखा साहित्य सभा की संस्थापक संपादिका तथा 9 शिशु साहित्य ग्रंथ सहित कुल 21 ग्रंथ की रचेता, पूर्व प्रधानाध्यापिका और विभिन्न अनुष्ठान प्रतिष्ठानों के साथ जोड़े रह सेवा प्रदान करती आ रही विनू लस्कर ठाकुरीया को असमिया भाषा साहित्य के क्षेत्र में देते आ रहे अवदान के लिए सोमवार को नौगांव जिला असम साहित्य सभा के कमला देवी तोदी स्मृति भवन में अकनिर साहित्य सभा के बैनर तले आयोजित मातृभाषा माध्यम आंदोलन के शहीद अनिल बोरा की महारजत जयंती समारोह में अकनिर साहित्य सभा ने ठाकुरीया को शिशु शिक्षा साहित्य अवार्ड 2026 प्रदान किया गयी। अवार्ड में एक फुलाम गमछा, सेलेंग, मोमेंटो, 2 पुस्तक और प्रशस्ति पत्र शामिल है। विनू लस्कर ठाकुरीया को अवार्ड प्रदान करने पर खुशी की लहर व्याप्त होने के साथ ही बधाईयों का तांता लगा हुवा है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें