टीपीएफ गुवाहाटी की भव्य भक्ति संध्या आयोजित, 65 विद्यार्थियों की शिक्षा हेतु मिला सहयोग - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

टीपीएफ गुवाहाटी की भव्य भक्ति संध्या आयोजित, 65 विद्यार्थियों की शिक्षा हेतु मिला सहयोग



गुवाहाटी, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ), गुवाहाटी द्वारा आचार्य महाप्रज्ञ शिक्षा सहयोग योजना के सहयोगार्थ ‌ स्थानीय तेरापंथ धर्मस्थल में एक भव्य भजन भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए सहयोग राशि जुटाना था।


कार्यक्रम में श्रद्धानिष्ठ गायक कमल सेठिया ने अपनी भावपूर्ण एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने भिक्षु स्वामी के इतिहास को भजनों के माध्यम से प्रस्तुत कर श्रोताओं का मन मोह लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ। टीपीएफ गुवाहाटी के अध्यक्ष पंकज भूरा ने स्वागत भाषण देते हुए आचार्य महाप्रज्ञ शिक्षा सहयोग योजना की विस्तृत जानकारी दी तथा समाज के लोगों से विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग का आह्वान किया।


कमल सेठिया की प्रेरणादायी प्रस्तुतियों और शिक्षा सहयोग के संदेश से प्रभावित होकर कार्यक्रम में लगभग 65 विद्यार्थियों के लिए सहयोग राशि की घोषणा की गई।


इस अवसर पर कार्यक्रम के विशेष सहयोगी विजयसिंह सुशील कुमार डागा, गौतम कंस्ट्रक्शन, अजित कुमार सुनील कुमार कठोतिया तथा सहयोगी तारकेश्वर संचेती, के.जे. सेठिया चैरिटेबल ट्रस्ट, बाबूलाल विकास सुराणा, माणकचंद प्रदीप नाहटा, महेंद्र भारती महनोत एवं बिमल संदीप नाहटा का टीपीएफ टीम द्वारा सम्मान किया गया।


कार्यक्रम संयोजक कमल कुमार कोठारी ने बताया कि इस भजन भक्ति संध्या को टीपीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिम्मत जैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में टीपीएफ ईस्ट जोन-1 के अध्यक्ष प्रवीण सिरोहिया, सिलचर से पधारे विवेक मरोठी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का कुशल संचालन टीपीएफ गुवाहाटी के मंत्री रजत दुधोड़िया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन टीपीएफ गुवाहाटी के निवर्तमान अध्यक्ष संतोष पुगलिया ने प्रस्तुत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें