बंगाईगांव: मारवाड़ी युवा मंच और जागृति शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नवीन रसोईघर का भी हुआ उद्घाटन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बंगाईगांव: मारवाड़ी युवा मंच और जागृति शाखा का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: नवीन रसोईघर का भी हुआ उद्घाटन

 


बंगाईगांव: स्थानीय मारवाड़ी युवा सेवा भवन में रविवार को मारवाड़ी युवा मंच, बंगाईगांव शाखा एवं बंगाईगांव जागृति शाखा द्वारा सत्र 2026-27 के लिए एक भव्य शपथ विधि समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय महासचिव मोहित नाहटा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


शपथ ग्रहण समारोह​ के शुरुआत से ठीक पहले मारवाड़ी युवा मंच भवन के निचले तल्ले पर स्थित पुराने रसोईघर के पुनर्निर्माण एवं आधुनिकीकरण के बाद तैयार हुए नवीन रसोईघर का उद्घाटन समाज के वरिष्ठ सदस्य प्रेमनाथ हरलालका के कर-कमलों द्वारा रिबन काटकर संपन्न हुआ।


​इसके पश्चात मुख्य समारोह का आगाज़ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मंच पर मुख्य अतिथि श्री मोहित नाहटा के साथ दोनों शाखाओं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद अग्रवाला व दीपाली अग्रवाल, सचिव धीरज शर्मा तथा वरिष्ठ सदस्य प्रेमनाथ हरलालका को मंचासीन कराया गया।। बंगाईगांव जागृति शाखा के सदस्यों ने अत्यंत सुमधुर स्वागत गीत प्रस्तुत कर आगंतुकों का अभिनंदन किया। परंपरा के अनुसार, सभा में उपस्थित सभी अतिथियों, सलाहकारों, पूर्व अध्यक्षों, स्थायी आमंत्रित सदस्यों तथा समाज के विशिष्ट महानुभावों को 'फुलोम गमछा' पहनाकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के अगले चरण में दोनों शाखाओं के पूर्व सचिवों धीरज शर्मा तथा दीपाली अग्रवाल ने गत वर्ष का विस्तृत सचिव प्रतिवेदन सभा के सामने प्रस्तुत किया, जिसमें पिछले सत्र में किए गए सामाजिक व जनहित के कार्यों का लेखा-जोखा दिया गया।


​समारोह के मुख्य आकर्षण शपथ विधि समारोह के दौरान मुख्य अतिथि मोहित नाहटा ने मारवाड़ी युवा मंच तथा जागृति शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष क्रमशः गोविंद अग्रवाला व दीपाली अग्रवाल को शपथ दिलाई। इसके साथ ही दोनों शाखाओं के सचिव क्रमशः धीरज शर्मा तथा आयुषी बंसल को भी पदभार की शपथ ग्रहण कराई गई। इन मुख्य पदाधिकारियों के अलावा दोनों शाखाओं की नई कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को भी समाज सेवा और संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई।


​मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव मोहित नाहटा ने अपने संबोधन में दोनों शाखाओं की नई टीम को बधाई दी। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर मंच द्वारा संचालित किए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। नाहटा ने संगठन की मजबूती और समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की।


​इस पूरे गरिमापूर्ण कार्यक्रम का संचालन सचिव धीरज शर्मा ने किया। समारोह में दोनों ही शाखाओं के सदस्य, मातृशक्ति और स्थानीय प्रबुद्ध जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर बंगाईगांव जागृति शाखा की सचिव आयुषी बंसल ने उपस्थित सभी अतिथियों, दोनों शाखाओं के सदस्यों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें