पुरुषोत्तम मास में मारवाड़ी सम्मेलन, कामरूप शाखा महिला प्रकोष्ठ ने आनंद मार्ग आश्रम के बच्चों को वितरित की आवश्यक सामग्री - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पुरुषोत्तम मास में मारवाड़ी सम्मेलन, कामरूप शाखा महिला प्रकोष्ठ ने आनंद मार्ग आश्रम के बच्चों को वितरित की आवश्यक सामग्री



गुवाहाटी, पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, कामरूप शाखा के महिला प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को ओदालबकरा स्थित आनंद मार्ग बाल आश्रम में जरूरतमंद बच्चों के लिए आवश्यक वस्तु वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में आश्रम के बच्चों को उनकी दैनिक जरूरतों से संबंधित सामग्री प्रदान की गई।


कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे आरंभ हुआ, जिसमें महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने आश्रम पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की तथा उनके साथ आत्मीय समय बिताया। इस दौरान बच्चों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।


कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन, कामरूप शाखा के अध्यक्ष अजीत शर्मा, उपाध्यक्ष सरिता लौहीया, कोषाध्यक्ष संजय घिड़िया तथा संयोजक कंचन शर्मा सहित सुरेश अग्रवाल, पिंकी घिड़िया, सरोज अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, सुनीता गुप्ता और विजया शर्मा ने सक्रिय सहभागिता निभाई।


समापन अवसर पर संयोजक कंचन शर्मा ने सभी सहयोगियों एवं आश्रम प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के कल्याण के लिए इसी प्रकार के सेवा कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास का वास्तविक संदेश सेवा, दया और परोपकार की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है।


मारवाड़ी सम्मेलन, कामरूप शाखा के इस सराहनीय प्रयास की स्थानीय लोगों ने भी प्रशंसा की और इसे समाज के प्रति संस्था की संवेदनशील सोच का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें