रोहा हायरसेकेंडरी में छठ्ठा विज्ञान' प्रेरणा शिविर और केरियर काउंसिलिंग कार्यशाला अनुष्ठित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा हायरसेकेंडरी में छठ्ठा विज्ञान' प्रेरणा शिविर और केरियर काउंसिलिंग कार्यशाला अनुष्ठित



सोयल खेतान, रोहा


विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा


रोहा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (हायरसेकेंडरी) में छठ्ठा विज्ञान' प्रेरणा शिविर और केरियर काउंसिल कार्यशाला का आयोजन हुवा जिसमें विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

    नव प्रजन्म के विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रयूक्ति विद्या के प्रति आग्रही करने और प्रेरणा देने के उद्देश्य से आज रोहा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ग्रंथालय में गुवाहाटी विश्वविद्यालय यंत्रविज्ञान विभाग (यूएसआईसी) के तत्वावधान और रोहा हायरसेकेंडरी के सहयोग में तथा रोहा हायरसेकेंडरी के प्राचार्य प्रभात चंद्र नाथ के स्वागत वक्तव्य और वरिष्ठ शिक्षक मृगांक बोरा के संचालन में आयोजित छठ्ठा विज्ञान' प्रेरणा शिविर (एसएसएमसी) में रोहा हायरसेकेंडरी सहित विभिन्न प्रांतों के नौवीं, दसवीं के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेने के साथ ही शिविर में यंत्र विज्ञान विभाग एचओडी डॉ माधुर्ज्य मधुर बरगौहाँई, सह अध्यापक नीरीट बरकटकी, प्रांजल बोरा, कनिष्ठ कारिकरी अधिकारी सयनीका शर्मा सहित कई शोधकर्ता और अध्ययन रत छात्र छात्राओं ने समल व्यक्ति के तौर पर उपस्थित रह विज्ञान और प्रयूक्ति विद्या के विभिन्न कला कौशल प्रदर्शन करने के साथ ही विभिन्न विषयों पर व्यवहारिक ज्ञान प्रदान किया गया और शिविर के अंत में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान की गयी।

साथ ही दुसरी और एक ही समय में रोहा हायरसेकेंडरी महेंद्र नाथ हजारिका प्रेक्षागृह में डायरेक्टर मेडिकल एडमिनिस्ट्रेशन पी ए सांग्मा अंतरराष्ट्रीय कॉलेज एंड हॉस्पिटल, खानापाडा के तत्वावधान और यूएसटीएम के सहयोग में आयोजित केरियर काउंसिल कार्यशाला में विद्यार्थियों को शिक्षा ग्रहण के पश्चात अपने केरियर गढने सम्बंधित वक्तृता प्रदान कर उत्साह वर्द्धन किया।ईस अवसर पर रोहा हायरसेकेंडरी के पूर्व छात्र, बी वरुबा कैंसर प्रतिष्ठान के सेवानिवृत्त संचालक तथा यूएसटीएम के प्रशासनिक संचालक डॉ अमल कटकी, मानव संम्पद अधिकारी मासूक अहमद सहित प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    छठ्ठा विज्ञान' प्रेरणा शिविर और केरियर काउंसिल कार्यशाला में रोहा हायरसेकेंडरी के शिक्षक, शिक्षिका और सैकड़ों विद्यार्थी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें