श्री श्री मां बगला सेवा समिति का छह दिवसीय भंडारा प्रारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री श्री मां बगला सेवा समिति का छह दिवसीय भंडारा प्रारंभ



गुवाहाटी, महानगर के कालीपुर क्षेत्र में श्री श्री मां बगला सेवा समिति द्वारा आयोजित छह दिवसीय भंडारे का शुभारंभ शुक्रवार को समाज बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। भंडारे का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी अजय पोद्दार ने फीता काटकर किया।


उद्घाटन समारोह के पश्चात मुख्य अतिथि की उपस्थिति में विधिवत कन्या पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश खंडेलवाल ने बताया कि यह समिति द्वारा आयोजित 26वां भंडारा है। उन्होंने कहा कि समिति पिछले 26 वर्षों से निरंतर श्रद्धालुओं की सेवा हेतु इस भंडारे का आयोजन करती आ रही है।


समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए भोजन के साथ-साथ चाय, नाश्ता एवं शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है।


उद्घाटन समारोह में समिति के सचिव रमेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष विनोद जालान, पवन शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष परमानंद गोयल, दीनदयाल गोयल सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


समिति के प्रवक्ता योगेश मिश्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी प्रदान की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें