रोहा ए जे पव्लिक स्कूल में अभामामस ने कराया योगाभ्यास - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा ए जे पव्लिक स्कूल में अभामामस ने कराया योगाभ्यास



सोयल खेतान, रोहा


अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सन्मिलन(अभामामस)रोहा शाखा ने ए जे पब्लिक स्कूल में योगाभ्यास का आयोजन कराया।

    21 जून को अंतराष्ट्रीय योगा दिवस समस्त राज्य में मनाया जायेगा ईसी क्रम में नन्हे मुन्नै बच्चों और विद्यार्थियों को योग प्रति आग्रही करने और कैसे हम योग प्राणायाम कर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते है इसके प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रोहा दिघलीआटी स्थित ईंराजी मिडियम की व्यक्तिगत प्रखंड की विद्यालय ए जे पब्लिक स्कूल में योगाभ्यास का आयोजन कराया।

   रोहा शाखा अभामामस बाल विकास प्रकल्प प्रमुख सिया पोद्दार के संचालन में आयोजित योगाभ्यास का द्वीप प्रज्वलन कर शुभारंभ होने के साथ ही योगाचार्य रामनिवास शर्मा ने स्कूल के 2सौ नन्हे मुन्नै विद्यार्थियों को कपालभाती, अनलोमविलोम सहित योग, प्राणायाम कराया और कौन से योग प्रणायाम कर हम कौन से रोग से रोगमुक्त हो सकते है उस विस्तृत तौर पर अवगत कराया।

   योगाभ्यास में रोहा ए जे पब्लिक स्कूल के चैयरमेन महमद जाहिरुल इस्लाम, प्राचार्य प्रांजित बोरा सहित शिक्षक शिक्षिका ने अभामामस के ईस पदक्षेप की भरपुर प्रशंसा की और योगाभ्यास किया।

  ईस अवसर पर रोहा शाखा अभामामस अध्यक्षा नीतू शर्मा, उपाध्यक्षा सरिता प्रजापत, कोषाध्यक्ष सविता अग्रवाल, रक्तदान प्रकल्प प्रमुख सविता शर्मा, संस्कार संस्कृत प्रकल्प प्रमुख राधा खेतान सहित ए जे पब्लिक स्कूल के शिक्षक शिक्षिका और विद्यार्थी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें