लखीमपुर में जनकल्याण शिविरों का सफल आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर में जनकल्याण शिविरों का सफल आयोजन



सरकारी योजनाओं की जानकारी और सेवाएं पहुंचीं लोगों तक


लखीमपुर जिले के सभी 9 विकास खंडों में जनकल्याण शिविरों के प्रथम दिन का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इन शिविरों के माध्यम से आम जनता को एक ही स्थान पर केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही लोगों की समस्याओं और शिकायतों के समाधान तथा विभिन्न प्रमुख योजनाओं के प्रति जागरूकता फैलाने का भी कार्य किया गया।

शिविरों में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, शिक्षा, असम राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सहित कई विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी और सेवाएं प्रदान कीं।

नारायणपुर विकास खंड के धलपुर में आयोजित जनकल्याण शिविर का उद्घाटन विधायक भूपेन कुमार बोरा ने किया। इस अवसर पर लखीमपुर के जिला आयुक्त प्रणवजीत काकती भी उपस्थित रहे।

वहीं रंगानदी-करोनाबाड़ी विकास खंड में विधायक ऋषिराज हजारिका, ढकुआखाना विकास खंड में विधायक नब कुमार डोले तथा घिलामारा विकास खंड में जिला परिषद की अध्यक्ष सोनिया बरगोहाईं ने शिविरों का उद्घाटन किया।

बोगीनदी विकास खंड में समाजसेवी धीरेंद्र सोनोवाल, बिहपुरिया विकास खंड में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीतू कुमार दास तथा नाओबैचा विकास खंड में समाजसेवी श्यामल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

लखीमपुर विकास खंड के अंतर्गत आयोजित शिविर में जिला विकास आयुक्त मनोरंजन पायेंग सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। सभी शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई, जिससे सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास को नई मजबूती मिली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें