मनसा मंदिर में मायुमं कमाख्या शाखा ने लगवाई चौथी ‘अमृतधारा’, श्रद्धालुओं को मिलेगा शीतल पेयजल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मनसा मंदिर में मायुमं कमाख्या शाखा ने लगवाई चौथी ‘अमृतधारा’, श्रद्धालुओं को मिलेगा शीतल पेयजल



गुवाहाटी, मारवाड़ी युवा मंच कमाख्या शाखा ने सेवा कार्यों की अपनी निरंतर श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए सत्र 2026-27 की चौथी ‘अमृतधारा’ परियोजना आमबाड़ी स्थित मनसा मंदिर में सफलतापूर्वक स्थापित की। इस पहल का उद्देश्य मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी के दौरान शुद्ध, स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।


इस पुण्य अवसर पर अमृतधारा की दानदाता शाखा सदस्य जूही पांडे के परिवारजन, जिनमें उनकी माता, भाई एवं पुत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष नमिता दूधेरिया ने स्वागत भाषण के साथ किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष नम्रता सुराना, प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहित मालू, प्रांतीय अमृतधारा संयोजक अरुण बाहेती तथा अमृतधारा परियोजना की संयोजिका कृतिका अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम में मनसा मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी सक्रिय सहयोग दिया और इस जनहितकारी पहल की सराहना की। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में श्रद्धालुओं को निःशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध कराना मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।


मारवाड़ी युवा मंच कमाख्या शाखा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अमृतधारा आने वाले समय में हजारों श्रद्धालुओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगी और उन्हें स्वच्छ पेयजल की सुविधा निरंतर मिलती रहेगी। शाखा के सदस्यों ने कहा कि “प्यासे को जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है” और सेवा का यह अमृत प्रवाह भविष्य में भी जनकल्याण के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें