गुवाहाटी, सनातन धर्म एवं शास्त्रों में कहा गया है कि सोमवती अमावस्या के मौके गौ पूजा एवं गौ सेवा का विशेष महत्व होता है। इस दिन गौ माता को हरी घास, गुड़, चापड़, रोटी सहित गौ सवामणि भोजन स्वरूप खिलाने से पुण्य मिलता है। इसी के मद्देनजर आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला में सोमावती अमावस्या के मौके पर आगामी सोमवार को प्रात: 6 से शाम 4 बजे तक गौ सेवा हेतु भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। भक्तों की मांग को देखते हुए यह व्यवस्था 15 जून को आठगांव एवं मालीगांव गौशाला में भक्तों के लिए उपलब्ध रहेगी। गौ माता को रोटी (चापड़) एवं गौ सवामणी खिलाने के लिए एक दिन पूर्व अर्थात रविवार को पूर्व बुकिंग करना अनिवार्य है। इच्छुक भक्त गौशाला के कार्यालय में जाकर गौ सवामणी हेतु अग्रीम सूचना दे सकता है। वहीं घास व गुड़ नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगे। सभी भक्तों से आग्रह है कि सोमावती अमावस्या के मौके गौ पूजा एवं गौ सेवा का विशेष लाभ लेकर पुण्य अर्जित करें।
!->
Home
Unlabelled
सोमवती अमावस्या पर आठगांव व मालीगांव गौशाला में गौ सेवा की विशेष व्यवस्था
सोमवती अमावस्या पर आठगांव व मालीगांव गौशाला में गौ सेवा की विशेष व्यवस्था
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें