रमेश मुन्दड़ा
होजाई: विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज 21 जून को होजाई जिले में भी होजाई जिला प्रशासन के तत्वावधान में "स्वस्थ बुजुर्गों के लिए योगासन" विषय पर द्वादश अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम कोलकाता से केंद्रीय स्तर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे प्रसारण के साथ समकक्ष रूप से योगासन और प्राणायाम कराते हुए मनाया गया। नटराज योग विज्ञान महाविद्यालय के योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में आयोजित योग कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर जिला आयुक्त श्री देव प्रसाद मिश्र ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वी. वी. राकेश रेड्डी; अतिरिक्त जिला आयुक्त पूजा दास और निलाक्षी वैश्य; सहायक आयुक्त डॉ. विभूति संदीकोई और रुबू बोरा; अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपम बरदोलोई के साथ-साथ जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राएँ ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। वहीं जिले के गीता आश्रम , होजाई म्युनिसिपल बोर्ड , होजाई खेल संस्था होजाई जिला न्यायिक विधि प्राधिकरण, होजाई जिला वरिष्ठ नागरिक संस्था सहित विभिन्न संस्थाओं द्वारा योग दिवस का आयोजन किया गया व संदेश दिया गया कि योग सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं किंतु यह हमारे रोजमर्रा जीवन का अभिन्न अंग है और इसके निरंतर अभ्यास से हम स्वस्थ, समृद्ध जीवन यापन कर सकते हैं।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें