सोयल खेतान, रोहा
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सन्मिलन (अभामामस) रोहा शाखा ने श्रद्धालुओं के लिए लगवाया शीतल पेय मशीन (वाटर फिल्टर)।
निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोहा श्री पंचायती ठाकुरबाडी में प्रात:स्थानीय महिलाओं ने जल भरी हुई बाल्टी, जूस, पंखी, आम का दान करने के साथ ही पुरोहित नगेंद्र दाहाल ने श्रद्धालुओं को निर्जला एकादशी व्रत कथा का श्रवण करवाया और समस्त क्षेत्र भक्तिमय हो गया। साथ ही रोहा शाखा अभामामस ने ठाकुरबाडी प्रांगण में श्रद्धालुओं के स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करते हुवे मंदिर प्रांगण में शीतल पेय जल मशीन (वाटर फिल्टर) की स्थापन करवाई और आज सांय 5 बजे पुरोहित नगेंद्र दाहाल ने पुजा अर्चना कराने के साथ ही रोहा पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार शर्मा ने फिता काटकर औपचारिक तौर पर उद्घाटन कर अभामामस के ईस पदक्षेप की भरपुर प्रशंसा की। ईस उपलक्ष में रोहा शाखा अभामामस अध्यक्षा नितू शर्मा, उपाध्यक्षा सरिता प्रजापत, कोषाध्यक्ष सविता अग्रवाल, रक्तदान प्रकल्प प्रमुख सविता शर्मा, संस्कार संस्कृत प्रकल्प प्रमुख राधा खेतान, प्रकल्प शसक्तिकरन प्रमुख रितु पोद्दार, बाल विकास प्रमुख सिया पौद्दार, सदस्या माधुरी सेठीया, पत्रकार सोयल खेतान सहित अभामामस की सदस्या उपस्थित थी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें