अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर डबका में जागरूकता सभा का आयोजन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर डबका में जागरूकता सभा का आयोजन

 


“ड्रग्स एडिक्शन से भी अधिक भयानक रूप ले रहा है सोशल मीडिया एडिक्शन” — डॉ. विभूति संदिकै

​(ड्रग्स के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए सभी ने ली शपथ)


रमेश मुन्दड़ा 


होजाई: अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर "नशामुक्त भारत सप्ताह" के अंतर्गत आज डबका के हाजी अनफार अली महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में एक जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय था — "नशामुक्त भारत अभियान — विकसित भारत की पहचान"।

यह सभा होजाई जिला समाज कल्याण कार्यालय के संयोजन में हाजी अनफार अली महाविद्यालय और नॉर्थ ईस्ट रूरल वेलफेयर सोसाइटी, डबका के सहयोग से आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मामन आजम बरभुइयां ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सहायक आयुक्त डॉ. विभूति संदिकै ने अपने संबोधन में समाज में बढ़ती विभिन्न प्रकार की व्यसनों (एडिक्शन) पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज के समय में केवल नशीले पदार्थों की लत ही चिंता का विषय नहीं रही; सोशल मीडिया एडिक्शन भी युवा पीढ़ी पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। उन्होंने सभी से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा हर प्रकार की लत से दूर रहने का आग्रह किया।


अन्य वक्ताओं में जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलेश्वर राय और होजाई के डीएसपी भास्वती चौधरी शामिल थे। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता नशामुक्त समाज के निर्माण का सबसे अहम उपकरण है। बिन्नाकांडी सीडीपीओ गीता बंगरुंगपी, उदाली सीडीपीओ विभा माली और जोगीजान सीडीपीओ चरलांगतुक सिंगनार ने भी जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाने और नशा प्रतिबंधक कदमों पर अपने विचार साझा किए।


इस कार्यक्रम में हाजी अनफार अली महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएँ, स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभा के अंत में उपस्थित सभी ने युवाओं को हर प्रकार के व्यसन से दूर रखने और नशामुक्त, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का सामूहिक संकल्प लिया।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें