नगांव जिला विकास समिति की मासिक बैठक संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव जिला विकास समिति की मासिक बैठक संपन्न

 


पूजा माहेश्वरी

"सिर्फ योजना पूरी करना ही नहीं, उसका उद्देश्य भी सफल होना चाहिए" --जिला आयुक्त देवाशीष शर्म

नगांव, नगांव जिला विकास समिति की मासिक बैठक मे जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिला आयुक्त ने जिले में महिलाओं द्वारा ट्रैक्टर चलाने की पहल को प्रोत्साहित करते हुए महिला किसान समूहों को कृषि उपकरण तथा छोटे ट्रैक्टर प्रयोगात्मक आधार पर उपलब्ध कराने की संभावना पर विचार करने और इस संबंध में विभागीय निदेशक को पत्र भेजने का निर्णय लिया। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के लिए पोषाहार का सही ढंग से वितरण हो रहा है या नहीं, इसकी जांच के लिए जिला आयुक्त के सुझाव पर एक अतिरिक्त आयुक्त को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा लोक निर्माण, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, वन एवं पर्यावरण, सिंचाई, मत्स्य, शिक्षा, भूमि संरक्षण, सहकारिता, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति तथा उनके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा ने सभी योजनाओं को शीघ्र और प्रभावी ढंग से पूरा करने पर जोर देते हुए कहा कि केवल विभागीय नियमों के अनुसार कार्य पूरा करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो। उन्होंने सभी अधिकारियों से सेवा-भावना के साथ कार्य करने और आवश्यकता पड़ने पर विभागीय प्रक्रियाओं से आगे बढ़कर जनहित को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। बैठक में जिला विकास आयुक्त देवयानी चौधरी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज सिकारिया, अतिरिक्त उपायुक्त पल्लवी गोगोई एवं दीपांकर बर्मन, रोहा के सहायक जिला आयुक्त अंकिता बोरा, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी विकास शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद जिला जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सिंचाई, लोक निर्माण तथा जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के साथ एक अलग समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें