विश्व पर्यावरण दिवस पर मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा द्वारा पौधरोपण एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

विश्व पर्यावरण दिवस पर मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा द्वारा पौधरोपण एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित



गुवाहाटी, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा द्वारा मालीगांव गोशाला परिसर में पौधरोपण एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए तथा गोशाला में कार्यरत सेवादारों को मिठाइयाँ वितरित कर उनका सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में समाज के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं गोशाला के चेयरमेन कैलाश लोहिया, प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, उपाध्यक्ष विनोद लोहिया, मंडलीय उपाध्यक्ष सुशील गोयल, गोशाला अध्यक्ष रमेश गोयनका, मंत्री रामस्वरूप जोशी, सलाहकार पितराम केड़िया, प्रमोद हरलालका, नारायण सिंह नरुका तथा माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सीताराम बियानी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


मारवाड़ी सम्मेलन, गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष शंकर बिड़ला ने सभी अतिथियों का पुष्प एवं असमिया गमछा भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण एवं प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन जैसी चुनौतियों के बीच प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पौधा केवल वृक्ष नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की नींव है।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, जल-संरक्षण तथा हरित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया और अधिकाधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया।


इस अवसर पर सम्मेलन के सम्मानित सदस्य उपाध्यक्ष प्रदीप भुवालका, महेंद्र मित्तल, सचिव सूरज सिंघानिया, कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप पाटनी, जितेंद्र जैन, राजेश भजनका, प्रभात चांडक, संजय सोनी एवं राजेश जालान सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने में कार्यक्रम संयोजक विकाश जैन का विशेष योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें