गुवाहाटी, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा, गुवाहाटी द्वारा फैंसी बाजार स्थित साधना मंदिर परिसर में शाखा अध्यक्ष श्रीमती संतोष शर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ अनेक पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, उपाध्यक्ष (मुख्यालय) विनोद लोहिया, संगठन मंत्री मनोज काला, सहायक मंत्री निरंजन सिकरिया, मेट्रो शाखा अध्यक्ष अमित कंसल, ग्रेटर शाखा अध्यक्ष दीपक पोद्दार, सदस्य गौतम गोयनका एवं संदीप बेरिया सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी शाखा मंत्री मंजू भंसाली ने प्रदान की। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों से पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में शाखा सलाहकार सरला काबरा एवं मंजू पाटनी की उपस्थिति विशेष रूप से सराहनीय रही। वृक्षारोपण कार्यक्रम की संयोजिका रेखा गोयल एवं बिंदु मोहता थीं। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष शांति कुंडलिया, उपाध्यक्ष रश्मि जैन तथा महिला शाखा की अनेक सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
सभी उपस्थित सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें