पूजा माहेश्वरी
नगांव, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव शाखा द्वारा मारवाड़ी हिन्दी हाई स्कूल, नगांव में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मेलन के आजीवन सदस्य एवं सलाहकार राधारमण खाटुवाला द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर देव तथा शाखा के उपाध्यक्ष गोपाल पौद्दार द्वारा विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश जाजोदिया का फुलाम गमछा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन करने के साथ हुआ। इस अवसर पर संचालन समिति के उपाध्यक्ष सुनील आलमपुरिया का भी सम्मान किया गया।
शाखा अध्यक्ष प्रमोद कोठारी ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है और इसके संरक्षण के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर देव ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
शाखा उपाध्यक्ष गोपाल पौद्दार ने विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया तथा घोषणा की कि आज वितरित किए जा रहे पौधों की जो विद्यार्थी सर्वश्रेष्ठ देखभाल करेंगे, उनमें से तीन विद्यार्थियों को क्रमशः ₹1,000, ₹700 एवं ₹500 की प्रोत्साहन राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
इसके पश्चात मण्डलीय उपाध्यक्ष संजय गाड़ोदिया,शाखा अध्यक्ष प्रमोद कोठारी, सचिव विजयराज किल्ला, कोषाध्यक्ष बालकिशन अग्रवाल, उपाध्यक्ष गोपाल पौद्दार व जगदीश धूत, पूर्व अध्यक्ष व लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ललित कोठारी, संगठन मंत्री दिलीप शोभासरिया, सह सचिव सारंग खाटुवाला तथा सदस्य राधारमण खाटुवाला, प्रदीप जाजोदिया, महेश पौद्दार, महेश भजनका, अनुप पौद्दार, विकाश कुहाड़, ओम प्रकाश जाजोदिया, सुनिल आलमपुरीया सहित अन्य सदस्यों ने विद्यालय के छात्र छात्राओं के बीच 100 पौधों का वितरण किया। साथ ही विद्यालय परिसर में 5 पौधों का रोपण भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सारंग खाटुवाला ने किया। कार्यक्रम के उपरांत विद्यार्थियों को चॉकलेट वितरित की गई तथा शिक्षकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। पौधों, चॉकलेट एवं अल्पाहार की संपूर्ण व्यवस्था कार्यक्रम संयोजक गोपाल पौद्दार द्वारा की गई।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं मारवाड़ी सम्मेलन के सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही तथा सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें