मोरानहाट, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, मोरानहाट शाखा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को समर्पित विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वृक्षारोपण और प्रकृति संरक्षण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में मंच के सदस्यों ने "एक सदस्य–एक पौधा" अभियान के अंतर्गत अपने-अपने घरों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद शांतिवन श्मशानघाट परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर हरित वातावरण निर्माण का संदेश दिया गया।
मंच भवन में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्रकृति प्रेम को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके साथ ही विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता के 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग में सपना मोर प्रथम, मेघा मोर द्वितीय तथा सरिता गाड़ोदिया सांत्वना पुरस्कार की विजेता रहीं। वहीं 40 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग में संतोष अग्रवाल ने प्रथम, सिंपल चौधरी ने द्वितीय तथा मंजू अग्रवाल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन बिमल सुरेका, रेखा पोद्दार, शिल्पा अग्रवाल, बिनीता अग्रवाल, पूनम मोर, प्रियंका शर्मा, अभिषेक दाधीच, रोहित बेड़िया एवं उत्सव मोर ने किया।
शाखा अध्यक्षा स्वीटी शर्मा, सचिव मनीष बेड़िया एवं कोषाध्यक्ष शंभू सुरेका ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सतत जिम्मेदारी है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें