गुवाहाटी, माहेश्वरी सभा गुवाहाटी की युवा इकाई माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आनंद मार्ग आश्रम में बच्चों के कल्याण एवं सहयोग हेतु सेवा एवं सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत आश्रम में रह रहे बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न उपयोगी सामग्री एवं खाद्य सामग्री भेंट की गई।
कार्यक्रम के प्रायोजक नंद किशोर महेश्वरी, रमेश कुमार महेश्वरी एवं उनके परिवार रहे।
कार्यक्रम के दौरान माहेश्वरी युवा संगठन के सचिव रोनक लढ़ा ने आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवान दास दम्मानी , बोर्ड सदस्य दाऊलाल सारड़ा, पवन साबू, पूर्वोत्तर संगठन मंत्री कैलाश चितलांगिया सहित उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
आश्रम में वर्तमान में 33 बच्चे निवासरत हैं। उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संगठन की ओर से एक क्रॉम्पटन स्टैंड फैन, चार क्रॉम्पटन सीलिंग फैन, एक मिक्सर ग्राइंडर, दो हॉट केस, एक प्रेशर कुकर, 300 किलोग्राम चावल, 45 किलोग्राम मूंग दाल, 50 किलोग्राम आटा तथा आम, लीची, केले, मिठाई, कचौड़ी एवं नमकीन युक्त खाद्य पैकेट प्रदान किए गए।
इस अवसर पर माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष नरेन माहेश्वरी ने कहा कि समाज सेवा और मानवता की भावना समुदाय की पहचान है तथा बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही ऐसे सेवा कार्यों का सबसे बड़ा उद्देश्य और पुरस्कार है।
कार्यक्रम में संगठन के उपाध्यक्ष नागेन्द्र भट्टर, उपाध्यक्ष विक्रांत साबू, जनसंपर्क सचिव शरद काबरा, सचिव रोनक लढ़ा, अध्यक्ष नरेन माहेश्वरी सहित अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें