जज कोर्ट बार एसोसिएशन, गुवाहाटी की नई कार्यकारिणी समिति का गठन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जज कोर्ट बार एसोसिएशन, गुवाहाटी की नई कार्यकारिणी समिति का गठन

 


गुवाहाटी, जज कोर्ट बार एसोसिएशन, गुवाहाटी द्वारा आयोजित आम सभा में आगामी दो वर्षों के लिए एक नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। उक्त सभा में अधिवक्ता अजंता तालुकदार को सर्वसम्मति से दूसरी बार अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

सभा में उपाध्यक्ष पद के लिए क्रमशः ध्रुवज्योति दास और मौसुमी दत्ता का चयन किया गया। वहीं, अधिवक्ता ज्ञानजीत शर्मा को महासचिव तथा दीपक बरुआ को सांस्कृतिक सचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त कुल सत्रह सदस्यों वाली एक पूर्ण कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया।

सभा में अध्यक्ष अजंता तालुकदार ने अपने संबोधन में घोषणा की कि निकट भविष्य में असम के विभिन्न विधि महाविद्यालयों को शामिल करते हुए राज्यस्तरीय एक उच्चस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। साथ ही समय-समय पर असम के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में कानून विषयक जागरूकता शिविर एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि इस दिशा में असम की जनता तथा असम सरकार से आवश्यक सहयोग प्राप्त होगा।

अंत में उन्होंने एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए कानून की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए कानून के द्वार खुले हैं और न्याय का मार्ग सदैव उपलब्ध है। इसी संदेश के साथ उन्होंने अपने वक्तव्य का समापन किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें