गुवाहाटी, मारवाड़ी सम्मेलन, कामरूप शाखा द्वारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दो स्थायी योग शिविरों में भव्य कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से एक साथ दो विभिन्न स्थलों पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पहला योग शिविर भंगागढ़ स्थित हिंदुस्तानी केंद्रीय विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महेश योग समिति एवं हिंदुस्तानी केंद्रीय विद्यालय के सहयोग से संपन्न हुआ। योग प्रशिक्षक के रूप में कृष्ण देब, कुसुम जालान एवं विनता आसवाल ने प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर सम्मेलन के मुख्यालय उपाध्यक्ष विनोद लोहिया, महामंत्री रमेश चांडक, सचिव अनुज चौधरी, संयोजक संजय कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष सरिता लोहिया, श्रीकांत बांका, बी. एस. जालान तथा विनीता अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
दूसरा योग शिविर कुमारपाड़ा स्थित राइजार नामघर राजहुवा सत्र में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी गुवाहाटी शाखा एवं महेश योग समिति, गुवाहाटी के सहयोग से किया गया। योग शिक्षिका सरस्वती एवं माला ने योगाभ्यास का संचालन किया।
इस शिविर में प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, शाखा अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, राइजार नामघर के सत्राधिकारी संक्रांति दास तथा कार्यकारिणी सदस्य सुरेश अग्रवाल, संतोष जैन एवं गोपाल साबू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
दोनों स्थलों पर प्रतिभागियों ने योग, प्राणायाम और ध्यान के विभिन्न आसनों का उत्साहपूर्वक अभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में शाखा अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा एवं संयोजक संजय कुमार अग्रवाल ने सभी प्रतिभागियों, योग प्रशिक्षकों तथा सहयोगी संस्थाओं महेश योग समिति, विवेकानंद केंद्र एवं राइजार नामघर के प्रति आभार व्यक्त किया।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें