अंबुबाची मेले पर आज मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अंबुबाची मेले पर आज मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव



17 वर्षीय कृति धानुका के नेतृत्व में चार स्थानों पर लगाए जाएंगे रक्तदान शिविर


गुवाहाटी, विश्व प्रसिद्ध अंबुबाची मेले के अवसर पर 23 जून को गुवाहाटी में एक मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अभियान का नेतृत्व 17 वर्षीय युवा समाजसेवी एवं चेंजमेकर कृति धानुका कर रही हैं। अभियान का उद्देश्य मेले के दौरान तथा उसके बाद भी रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना और जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना है।


कृति धानुका ने बताया कि इच्छुक नागरिक भांगागढ़ स्थित जीएमसीएच ब्लड बैंक, छत्रीबाड़ी स्थित परशुराम सेवा सदन, सोनापुर स्थित मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसोर्ट तथा पलाशबाड़ी स्थित मां मनसा फैक्ट्री में आयोजित रक्तदान शिविरों में पहुंचकर रक्तदान कर सकते हैं।


उन्होंने कहा कि रक्त की एक यूनिट तीन लोगों तक का जीवन बचाने में सहायक हो सकती है। यह अभियान दुर्घटना पीड़ितों, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों तथा आपातकालीन चिकित्सा सहायता की आवश्यकता वाले लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। उन्होंने युवाओं, सामाजिक संगठनों, श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।


अंबुबाची मेले के पावन अवसर पर आयोजित यह मेगा रक्तदान अभियान मानवता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आ रहा है। स्थानीय लोगों ने कम उम्र में इस प्रकार की सामाजिक पहल करने के लिए कृति धानुका की सराहना की और इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।


अपने रक्तदान जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए कृति धानुका ने सोमवार को गौसेवकों तथा फटाशिल स्थित शिरडी साईं बाबा मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों से मुलाकात कर उन्हें रक्तदान के महत्व एवं इसके लाभों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव से संबंधित फ्लायर भी वितरित किए गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें