रमेश मुन्दड़ा
होजाई। हर साल की तरह इस बार भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर होजाई जिले के वरिष्ठ नागरिक संघ के आह्वान पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों ने व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। होजाई सदर वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन, राधानगर क्षेत्रीय वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन, 1 नंबर काकी वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन, दलपुखुरी वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन और 2/3 नंबर काकी वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन के सान्निध्य में क्षेत्र के बुजुर्गों ने सार्वजनिक स्थानों पर पौधे रोपकर पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया।
सुबह से ही प्रतिकूल मौसम के बावजूद जिले के विभिन्न हिस्सों में वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में एकत्र हुए और उत्सवपूर्ण वातावरण में पौधे लगाए। इस अवसर पर जागरूकता सभाओं का भी आयोजन किया गया तथा कई प्राकृतिक-हितैषी सदस्यों को सम्मान पत्र प्रदान कर उनकी भागीदारी की सराहना की गई।
होजाई जिला वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा और सचिव अनुप कुमार बरठाकुर ने संबंधित शाखा सम्मेलनों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।










कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें