रोहा बारपुजीया का नन्हामुन्ना देव क'र ने नृत्य के क्षेत्र में छोडी छाप, शिशु शिल्पी सम्मान सहित कई पुरस्कार प्राप्त कर बढाया गौरव - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा बारपुजीया का नन्हामुन्ना देव क'र ने नृत्य के क्षेत्र में छोडी छाप, शिशु शिल्पी सम्मान सहित कई पुरस्कार प्राप्त कर बढाया गौरव



सोयल खेतान, रोहा


ऑल इंडिया टेलेंट फेस्टिवल,मुम्बई के लिए चयनित देव क'र ।

रोहा बारपुजीया का एक 5वर्षीय नन्हामुन्ना बच्चा देव क'र ने नृत्य के क्षेत्र में अपनी छाप छोडने के साथ ही शिशु शिल्पी सम्मान प्राप्त कर गौरव बढाया है।

    रोहा बारपुजीया निवासी पल्लवी देवी और दिवंगत बिजू क'र का 5वर्षीय पुत्र तथा प्रथम श्रेणी का नन्हामुन्ना छात्र देव क'र ने अपनी पढाई लिखाई के साथ ही अपनी लगन और एकाग्रता के साथ नृत्य के क्षेत्र में भी आगे बढ रहा है। देव क'र 3वर्ष की आयु से नृत्य करते आने के साथ ही रोहा सहित राज्य के विभिन्न प्रांतों में आयोजित विभिन्न नृत्य प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा ले सृष्टिशील, बिहु नृत्य, आधुनिक नृत्य सहित विभिन्न नृत्य कर दर्शकों का मनमोहने के साथ ही प्रतिस्पर्धा में विजयी हो पुरस्कृत होने के साथ ही जे डी पी निउज शिशु शिल्पी सम्मान से सम्मानित हो क्षेत्र का गौरव बढाने में सक्षम रहा।देव क'र की माँ पल्लवी देवी ने बचपन से ही देव क'र को नृत्य की शिक्षा देने के साथ ही नृत्य शिक्षक संजय मेधी से नृत्‍य का प्रशिक्षण ले रहा है।साथ ही देव क'र की माँ पल्लवी देवी ने बताया की आगामी जुलाई महिने में मुम्बई में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय टैलेंट फेस्टिवल के लिए देव क'र का चयन हुवा है।साथ ही देव क'र के ईस कृतित्व से क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त होने के साथ ही स्थानीय जनता,आसपडोस और परिजनों द्वारा बधाईयां दे शिशु के उज्वल भविष्य की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें