माहेश्वरी युवा संगठन ने नीलांचल पहाड़ी पर पेयजल सेवा शिविर का उद्घाटन किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

माहेश्वरी युवा संगठन ने नीलांचल पहाड़ी पर पेयजल सेवा शिविर का उद्घाटन किया

 


गुवाहाटी, माहेश्वरी सभा गुवाहाटी की युवा इकाई माहेश्वरी युवा संगठन ने अंबुबासी महायोग के उपलक्ष्य में 21 जून से 26 जून तक नीलांचल पहाड़ियों पर चढ़ने वाले श्रद्धालुओं की सुविधार्थ पेयजल सेवा शिविर का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ समाजसेवी दामोदर मालू ने फीता काटकर किया। किरण मालू ने भगवान महेश के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। महेश वंदना के पश्चात जल सेवा कार्य की शुरुआत की गई। युवा संगठन के अध्यक्ष नरेन माहेश्वरी ने बताया कि यह शिविर 21 जून से 26 जून तक रोज सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेगा। जिसमें पानी, ग्लूकोस, ओआरएस आदि का वितरण किया जाएगा। यह शिविर गणेश द्वारपाल मंदिर से आगे जाकर चढ़ाई पर अवस्थित है। उद्घाटन के अवसर पर कार्यक्रम के चैयरमैन जितेंद्र राठी जीतू, कार्यक्रम के समन्वयक राधेश्याम तापड़िया, युवा संगठन के सचिव रौनक लड्ढा, कोषाध्यक्ष आकाश कलानी, कार्यक्रम संयोजक कैलाश चितलांंगिया, अनिल लखोटिया, मुकेश राठी और शरद काबरा के अलावा माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सीताराम बिहानी, मंत्री सुरेंद्र लाहोटी, अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के पूर्वांचल उपाध्यक्ष महावीर चांडक, युवा संगठन के शाखा निवर्तमान अध्यक्ष शिवरतन सोनी एवं कई पूर्व अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, महेश्वरी महिला समिति की सचिव निगम तापड़िया, नारायण गट्टानी संजीत धुत, सुरेंद्र लढ्ढा, कुंज बिहारी काबरा, रामेश्वर तापडिया, शोभना लढ्ढा, संतोष काबरा, रितिका लखोटिया उपस्थित थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें