पूजा माहेश्वरी
नगांव, रविवार को प्रांतीय सांगठनिक दौरे के अंतर्गत मारवाड़ी युवा मंच, नगांव समृद्धि शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक सेबू रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारी श मोहित मालू, श्रीमती पूनम पांडिया, राजीव जैन, अरुण बहेती एवं श्री रमेश जी पारीक की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के दौरान शाखा द्वारा अब तक आयोजित विभिन्न सेवा एवं सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर सार्थक चर्चा हुई। प्रांतीय पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त, प्रभावी एवं गतिशील बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही, उन्होंने नवीन कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता एवं संगठनात्मक दृष्टिकोण पर सभी सदस्यों का मार्गदर्शन किया। यह बैठक सभी सदस्यों के लिए अत्यं प्रेरणादायी, ज्ञानवर्धक एवं उत्साहवर्धक रही। सभी को अनुभवी पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच एवं सेवा के प्रति समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त हुई। मारवाड़ी युवा मंच, नगांव समृद्धि शाखा प्रांतीय पदाधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करती है तथा आशा करती है कि भविष्य में भी ऐसे संगठनात्मक दौरे समय-समय पर आयोजित होते रहेंगे, जिससे सभी शाखाओं को निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं सहयोग प्राप्त होता रहे और संगठन समाजसेवा के अपने उद्देश्य को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाता रहे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें