पूजा माहेश्वरी
नगांव, रविवार को मारवाड़ी युवा मंच, नगांव समृद्धि शाखा द्वारा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए अपनी तीसरी स्थायी अमृतधारा का शुभारंभ किया गया। यह अमृतधारा नगांव कोर्ट के सामने स्थित श्रीमंत शंकरदेव नामघर में स्थापित की गई है, जिससे आमजन को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा निरंतर उपलब्ध हो सके। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजीव जैन, मोहित मालू, श्रीमती पूनम जी पांड्या, अरुण बहेती, रमेश पारीक तथा श्रीमंत शंकरदेव नामघर के सम्माननीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रातः 11:00 बजे विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर अमृतधारा का उद्घाटन किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों ने शाखा के इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय पहल बताया।
मारवाड़ी युवा मंच, नगांव समृद्धि शाखा सदैव सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ समाजहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करती रहेगी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें