बंगाईगांव: मायुम एंव जागृति शाखा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर विवेकानंद केन्द्र विद्यालय में वृक्षारोपण - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बंगाईगांव: मायुम एंव जागृति शाखा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर विवेकानंद केन्द्र विद्यालय में वृक्षारोपण

 


बंगाईगांव: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, बंगाईगांव शाखा तथा मारवाड़ी युवा मंच बंगाईगांव जागृति शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 5 मई शुक्रवार को विवेकानंद केन्द्र विद्यालय, बंगाईगांव परिसर में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों शाखाओं के अध्यक्ष क्रमश गोविंद अग्रवाला एंव दीपाली अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। छात्रों और शिक्षकों के सहयोग से भी विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एक आकर्षक लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसने सभी का मन मोह लिया।


कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने मारवाड़ी युवा मंच एवं जागृति शाखा के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए, उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने दोनों शाखाओं द्वारा विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया। 


मारवाड़ी युवा मंच, बंगाईगांव शाखा के सचिव धीरज शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मारवाड़ी युवा मंच द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक तथा स्वास्थ्य और चिकित्सा संबंधीय विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में भी विस्तार से बताया। वृक्षारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई तथा विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराया गया। कार्यक्रम के दौरान अच्छी संख्या में बच्चों के अभिभावक विशेषकर मातृशक्ति उपस्थिति थी।


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच जूस, चॉकलेट एवं पेंसिल का वितरण भी किया गया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह एवं खुशी देखने को मिली।


इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बंगाईगांव शाखा के उपाध्यक्ष मोती श्यामसुखा, सचिव धीरज शर्मा, सहसचिव अजय भीमसरिया एंव रोहित बंसल, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कोठारी, पूर्व अध्यक्ष सरजित सिंह भारी, मनीष लखोटिया, पीयूष सुराणा एवं पोषक सदस्य महेश कुमार अग्रवाल तथा जाग्रति शाखा की कार्यकारणी सदस्य नीलम अग्रवाल, नीलू अग्रवाल का सक्रिय सहयोग रहा।


सभी ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनों के लिए प्रेरणादायक एवं जागरूकता बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें