बंगाईगांव: ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी गुरुवार को बंगाईगांव में श्रद्धा और उल्लास से मनाया गई। इस अवसर पर शहर में भक्तों द्वारा, विशेषकर महिलाओं द्वारा जमकर दान पुण्य किया गया। कई लोगों ने बिना जल के व्रत रखा तथा महिलाओं ने जल का मटका, छलनी, पंखी, चीनी आम आदमी भेजने की परंपरा का निर्वाहन किया। विभिन्न मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजन के अलावा विभिन्न धार्मिक सामाजिक स्वयंसेवी संस्थाओं ने राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल, शीतल सर्बत आदि का वितरण किया।
इसी कड़ी में श्री श्याम अरदास (ताली कीर्तन) मंडल, बंगाईगांव द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा का अनूठा संगम प्रस्तुत किया गया। मंडल की ओर से गुरुवार को चापागुड़ी रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के समीप श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शीतल शर्बत सेवा का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ प्राप्त किया तथा मंडल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सेवा प्रदान की।
मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि निर्जला एकादशी का पर्व सेवा, संयम और भक्ति का संदेश देता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए आमजन की सुविधा के लिए शीतल शर्बत वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एंव राहगीरो ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति एक प्रेरणादायक पहल बताया।
इसके साथ ही प्रत्येक एकादशी की तरह, इस विशेष निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में श्री श्याम अरदास ताली कीर्तन मंडल द्वारा भव्य संकीर्तन का भी आयोजन किया गया। स्थानीय हनुमान मंदिर, बीओसी गेट में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्याम भक्तों ने भजनों एवं संकीर्तन के माध्यम से प्रभु श्री श्याम की महिमा का गुणगान किया। रात्रि मे आयोजित संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्तिमय वातावरण का आनंद लिया। मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा और भक्ति दोनों ही मानव जीवन के महत्वपूर्ण आधार हैं तथा ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक एवं सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मंडल के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें