असम के चिरांग जिले में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से बिना किसी वैध चिकित्सकीय योग्यता के लगभग चार दशकों से डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर रहा था।
आरोपी की पहचान रबिन चंद्र नाग के रूप में हुई है। उसे असम मेडिकल रजिस्ट्रेशन परिषद की शिकायत के आधार पर काजलगांव थाना क्षेत्र के ढालीगांव बाजार स्थित ढालीगांव मेडिकल्स नामक एक दवा दुकान पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार, उक्त फार्मसी का मालिक भी खुद रबिन चंद्र नाग ही है।
अधिकारियों के अनुसार, रबिन चंद्र नाग खुद को दिल्ली से चिकित्सा की डिग्री प्राप्त डॉक्टर बताता था और उसी दवा दुकान से मरीजों का इलाज भी करता था। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें