तामुलपुर में बारहवां विश्व योग दिवस आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

तामुलपुर में बारहवां विश्व योग दिवस आयोजित



सेंकी अग्रवाल 

गोरेश्वर, समस्त विश्व की तरह ही आज तामुलपुर जिला प्रशासन के द्वारा बारवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को भव्य समारोह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय के तामुलपुर दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित इस विशेष योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में असम सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वजीत दैमारी उपस्थित रहे।

इस वर्ष के योग दिवस का मुख्य विषय "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योगासन" को आधार बनाकर सुबह 7 बजे इस सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 समारोह में तामुलपुर जिला की जिला आयुक्त सिमी करण के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त, तामुलपुर के विभिन्न क्षेत्रों से अनेक जनता एवं योग प्रेमी लोगों ने स्वतःस्फूर्त रूप से इस कार्यक्रम में भाग लिया।

सभी प्रतिभागियों ने मिलकर निर्धारित सामान्य योग नियमावली के अनुसार 45 मिनट की अवधि में विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान को अत्यंत सही तरीके से प्रदर्शन किया।

कैबिनेट मंत्री विश्वजीत दैमारी ने अपने संबोधन में सभी को दैनिक योग अभ्यास के माध्यम से अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए विशेष आह्वान किया।सफल योग प्रदर्शन समाप्त होने पर जिला प्रशासन की ओर से उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। समस्त तामुलपुर क्षेत्र में आज इस योग दिवस को केंद्र करते हुए एक अत्यंत उत्साहजनक और स्वास्थ्य-जागरूक वातावरण का निर्माण होता दिखाई दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें