अमृत भोग भंडारा ने श्रद्धालुओं की सेवा हेतु पूरी की तैयारियां - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

अमृत भोग भंडारा ने श्रद्धालुओं की सेवा हेतु पूरी की तैयारियां



गुवाहाटी, गत छह वर्षों से लगातार अंबुबासी महायोग के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को अन्न सेवा प्रदान करने वाली संस्था अमृत भोग भंडारा इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है। संस्था द्वारा 22 जून से 26 जून तक कामाख्या रेल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 के समीप विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।


संस्था के संस्थापक भागचंद जैन ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले इस भंडारे में लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं को भोजन एवं नाश्ते की सेवा उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।


उन्होंने बताया कि 22 जून से प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए सुबह का नाश्ता तथा दोनों समय भोजन की व्यवस्था रहेगी। अंबुबासी महायोग में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराकर संस्था सेवा एवं समर्पण की परंपरा को आगे बढ़ा रही है।


इस सेवा कार्य को सफल बनाने में अनेक दानदाताओं एवं समाजसेवियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। संस्था ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं से भंडारे का लाभ लेने का आग्रह किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें